फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को आग से जलाने का प्रयास

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को आग से जलाने का प्रयास

Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को आग से जलाने का प्रयास
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट करने और केरोसिन डालकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी बसीर मंसूरी ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री रुखसाना की शादी 29 अप्रैल 2018 को ग्राम लाड़पुर निवासी शहजाद पुत्र हनीफ के साथ की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान दहेज दिया गया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजनों द्वारा एक लाख की नगदी व बाइक की मांग की जा रही। मांग पूरी न करने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पुत्री की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोगों से बात की कई और मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि पांच दिन पहले 25 अप्रैल को ससुरालीजनों ने रुखसाना के साथ मारपीट करते हुए केरोसिन डालकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में पुत्री बुरी तरह झुलस गई लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई और फोन से बात भी नही करने दी। बुधवार को पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पिता ने पुत्री के साथ कोतवाली जाकर तहरीर सौंपी। कोतवाली के एसएसआई रामवरन का कहना है कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच सीओ अवध सिंह द्वारा की जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed