फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   न्यायालय के लिपिक को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी

न्यायालय के लिपिक को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी

Sat, 23 Mar 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के लिपिक को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी

विज्ञापन
महोबा। बाइक से जिला न्यायालय कार्यालय आ रहे बाइक सवार लिपिक को तीन युवकों ने लाठी डंडे व चाकू से हमला कर लूट लिया। आरोपी युवक के पास से हजारों की नगदी और गले में पड़ी सोने की चेन ले गए। पीड़ित ने अधिवक्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने पीड़ित के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा लवकुशनगर निवासी कमलेश अहिरवार पुत्र घनश्याम दास जिला न्यायालय महोबा में लिपिक के पद पर कार्यरत है। शनिवार को कमलेश बाइक से न्यायालय आ रहा था। तभी रास्ते में ग्राम कुम्हडौरा पेट्रोल पंप के समीप एक युवक ने हाथ देकर बाइक रोकी। जैसे ही कमलेश ने बाइक रोकी तभी युवक के दो साथी हाथ में डंडे लेकर वहां आ गए और हमला बोल दिया। इसके बाद चाकू से प्रहार किया। युवक के बचाव करने पर हाथ में चाकू लग गई। बाद में आरोपी कमलेश की जेब में पड़ी 5,700 रुपये की नगदी व गले में पड़ी एक तोला वजन की सोने की चेन लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना न्यायालय कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को दी। तब पीड़ित के साथ अधिवक्ताओं ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामला पुराने विवाद का लग रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्यायालय के लिपिक को पीटकर नगदी व सोने की चैन लूटी
- लाठी डंडे व चाकू से हमला कर घटना को दिया अंजाम
- सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed