फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जोनल मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

जोनल मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जोनल मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
महोबा। शहर में अराध्या महक इंडिया उत्तर प्रदेश वेनिफिट निधि लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी तीन माह पहले ग्राहकों का दो करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। एजेंटों और ग्राहकों द्वारा पैसा वापसी की मांग किए जाने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को शहर कोतवाली में जोनल मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला मुख्यालय में कई वर्षों से अराध्या महक इंडिया के नाम से चिटफंड कंपनी का संचालन किया जा रहा था, जिसमें एजेंडों के माध्यम से कंपनी के अधिकारियों द्वारा आरडी व एफडी के नाम पर लाखों रुपये जमा कराया गया। सैकड़ों ग्राहकों का दो करोड़ रुपया जमा हो जाने और समयावधि पूरी होने का समय नजदीक आने पर कंपनी के अधिकारी कार्यालय में ताला डालकर भाग गए। जब एजेंटों और ग्राहकों ने कंपनी के अधिकारियों से पैसा वापसी की मांग की तो उनके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। तब पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्राहकों का दो करोड़ रुपये लेकर भाग जाने के मामले में कोतवाली कुलपहाड़ के बेलाताल निवासी सत्येंद्र कुमार सुल्लेरे ने न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को वंदना श्रीवास्तव व डोली श्रीवास्तव निवासी एलडी कालोनी लखनऊ, उत्कर्ष श्रीवास्तव पुत्र आभा कुमार निवासी अहमदाबाद, ध्रुव निषाद पुत्र राम सभुज बड़ोदरा गुजरात, जोनल मैनेजर खेमराज कुशवाहा पुत्र गंगाचरण निवासी बड़ागांव झांसी व प्रवीण श्रीवास्तव निवासी झांसी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत कर पैसा वापस न करना, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जोनल मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
- सैकड़ों ग्राहकों का दो करोड़ रुपये लेकर भागी प्राइवेट कंपनी
- कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed