{"_id":"5b05ab7b4f1c1be1408b7602","slug":"2-killed-9-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 9 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 9 घायल
mahoba
Updated Wed, 23 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
- दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी।
जिले में कई स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में एक की मौत गई है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
शहर में धीमी गति से चल रहा सड़कों का निर्माण नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। मंगलवार रात शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी करन (20) पुत्र हीरा अपने साथी मुकेश (21) पुत्र संतोष के साथ बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहा था। तभी गुरुद्वारा के समीप खुदी पुलिया से बचने के प्रयास में सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां करन की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह कैमाहा निवासी गयादीन (40) पुत्र रज्जू, मुख्यालय निवासी रामबाबू, उसकी 6 वर्षीय पुत्री काजल व करहरा निवासी देवीदीन अलग अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार जनपद हमीरपुर के ग्राम मसगवां निवासी ब्रजेंद्र (35) पुत्र सीताराम अपने साथी प्रेमशंकर साहू (28) पुत्र बिंदा साहू निवासी बगरौन के साथ बाइक से चरखारी की ओर जा रहा था। तभी चरखारी से महोबा आ इंडिगो कार से बाइक मदारन देवी गेट के सामने टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जबकि इंडिगो कार पलटने से चालक कुलदीप द्विवेदी को भी चोटें आई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रीता सिंह ने घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। ब्रजेंद्र व प्रेमशंकर की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ब्रजेंद्र की मौत हो गई। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना मे इंडिगो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इंसेट
दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में चालक की मौत,
श्रीनगर। बेलाताल- रीनगर मार्ग पर ईंटा भरकर जा रहे टैक्टर को श्रीनगर में पावर हाउस के समीप पीछे से दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे चालक घायल हो गया। अजनर थाना क्षेत्र के रिखवाहा निवासी मोहन रैकवार (55) पुत्र चतुरा टैक्टर र्में इंटा भरकर श्रीनगर आ रहा था। पीछे से दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे ईंटा भरा ट्रैक्टर 50 मीटर दूर जाकर खाई में जा पलट गया। जिससे मोहन रैकवार के ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया। दुर्घटना में उसके पैर टूट गए। गंभीर हालत में मोहन को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।