{"_id":"5bb4f473867a557f373dc77d","slug":"191538585715-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी में गोली लगने से युवक की संदिग्घ हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी में गोली लगने से युवक की संदिग्घ हालत में मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम भटेवरा में मकान के अंदर एक युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। कनपटी में तमंचे से गोली लगने पर युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के शव के समीप तमंचा भी पड़ा मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
ग्राम भटेवरा निवासी पुष्पेंद्र यादव (21) पुत्र काशीराम बुधवार की दोपहर घर पर अकेला था जबकि परिजन खेतों पर काम करने गए थे। तभी पड़ोसियों को मकान के अंदर से गोली की आवाज सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मकान के अंदर जाकर देखाुतो पुष्पेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। उसके कनपटी पर गोली लगी थी और तमंचा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के पिता काशीराम ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है।
मृतक पुष्पेंद्र अविवाहित था और पिता के साथ रहकर खेती कर रहा था। कुछ समय पहले मृतक पर किशोरी ने छेड़खानी व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुष्पेंद्र जेल भी गया था। लोगों ने बताया कि पास्को एक्ट के मुकदमे को लेकर पुष्पेंद्र काफी तनाव में रहता था। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी वंशनारायण सिंह का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नही दी गई है। पूरे मामले की जांच के बाद वास्तविकता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
गोली लगने से युवक की संदिग्ध हालत में मौत
- मृतक के समीप पड़ा मिला तमंचा, जांच में जुटी पुलिस
- पिता ने बेटे की रंजिशन हत्या किए जाने की जताई आशंका