फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड मार्ग में बलखंडेश्वर मंदिर के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की संदिग्ध हालात में मौत पर जांच की मांग की है।


मोहल्ला नयापुरा नैकाना निवासी विजय (22) पुत्र राधेश्याम गुरुवार सुबह घर से निकल गया था। दोपहर करीब 11 बजे उसका शव बलखंडेश्वर मंदिर के पास पड़ा मिला। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


राधेश्याम ने बताया कि उसका पुत्र सुबह घर से निकल गया था और बाद में यह सूचना मिली। परिजनों ने संदिग्ध हालात में मौत की जांच की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने की जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed