{"_id":"5b04d5444f1c1b5b798b5dff","slug":"161527043396-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 14 लोग गिरफ्तार
- अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 215 लीटर कच्ची और 53 क्वार्टर देशी शराब की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी/पनवाड़ी। अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक एन कोलांची के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 215 लीटर कच्ची शराब और 53 क्वार्टर देशी शराब के साथ 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह के निर्देशन में एसआई राजकुमार ने पुलिस फोर्स के साथ कबूतरा डेरा सूपा में छापा मारा। पुलिस ने रूपा पत्नी बाबू कबूतरा और कलावती पत्नी जसरथ कबूतरा को 15-15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार कोतवाली चरखारी के एसआई अशोक कुमार ने मां मदारन देवी मंदिर मार्ग पर पुलिस ने सोन सिंह पुत्र कल्लू कबूतरा निवासी रामनगर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र शुक्ला के निर्देशन में पुलिस टीमों ने बेलाताल निवासी सोनिया, सुन्नी, पूजा, बबीता, ज्योति व सत्यवती को कबूतरा डेरों से गिरफ्तार कर 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार थाने के एसआई देवेंद्र शुक्ला ने विरमा नदी के किनारे स्थित कबूतरा डेरा छतेसर में छापा मारा। जहां से तीन महिलाओं को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुशी कबूतरा के पास से 50 लीटर जबकि अर्श कुमारी और अंशु के पास से 20-20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष खन्ना ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्राम खम्हरिया से सुरेश व प्रहलाद को 52 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।