{"_id":"59cd38f14f1c1bcc538b4d37","slug":"161506621681-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे तोड़कर घर में घुसे दबंग ने दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे तोड़कर घर में घुसे दबंग ने दंपति को पीटा
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के गौनगुढ़ा गांव में एक दबंग ने पुरानी रंजिश में दंपति को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
गौनगुढ़ा गांव निवासी महेंद्र कुमार अपनी पत्नी मालती व बच्चों के साथ घर पर था। मकान के दरवाजे बंद थे। तभी गांव का ही एक दबंग कुल्हाड़ी व डंडा लेकर दरवाजे पर आ गया और गाली गलौज शुरू कर दी।
जब महेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद युवक को पीट दिया। बीच बचाव करने पर पत्नी मालती को भी पीट दिया।
दरवाजे तोड़कर घर में घुसे दबंग ने दंपत्ति को पीटा
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एसपी को सौंपी शिकायत
