फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आरसी जारी होने से परेशान किसान ने सलफास खाकर दी जान

आरसी जारी होने से परेशान किसान ने सलफास खाकर दी जान

Sat, 15 Jun 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरसी जारी होने से परेशान किसान ने सलफास खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो आरसी जारी होने पर किसान के घर वसूली करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन के अंदर 14,700 रुपये की धनराशि जमा करने की चेतावनी दी लेकिन पैसे का इंतजाम न होने पर चौथे दिन शुक्रवार को किसान ने घर पर सलफास खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी राधिका सोनी (75) पुत्र रज्जू प्रसाद सोनी का बिजली का बिल बकाया होने पर बिजली विभाग ने 2015 में उसका कनेक्शन काटकर बकाया धनराशि वसूलने के लिए तहसील महोबा में पत्र भेजा था। तहसीलदार परशुराम ने राधिका सोनी के खिलाफ वसूली के लिए आरसी जारी कर दी थी। 10 जून 2019 को तहसीलदार परशुराम पटेल, अमीन पवन व चपरासी गाड़ी से ग्राम रिवई गए थे। परिजनों ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने किसान से 14,700 रुपये बकाया बिजली का बिल जमा करने को कहा था।
विज्ञापन

किसान ने पैसा न होने की बात बताई। जिस पर राजस्व विभाग की टीम चार दिन के अंदर पैसा का इंतजाम कर बकाया धनराशि जमा करने की चेतावनी देकर लौट आई। टीम के जाने के बाद किसान 10 जून से लगातार पैसे के इंतजाम में जुटा रहा लेकिन पैसे की व्यवस्था न होने पर शुक्रवार को किसान ने सलफास खा ली। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार परशुराम का कहना है कि वह वसूली के लिए गांव गए थे लेकिन उसकी स्थिति दयनीय देखकर विद्युत विभाग से बात करके बिल माफ करने की बात कहीं थी। उन्होंने चार दिन के अंदर पैसा जमा करने की चेतावनी देने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed