{"_id":"5b857c5c42c79246615450e3","slug":"151535474780-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम और बाइक की भिडंत में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम और बाइक की भिडंत में तीन युवकों की मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कलक्ट्रेट मोड़ के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से तीनों बाइक सवार युुवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण घटना के एक घंटे बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद बाइक की टंकी में ब्लास्ट होने से बाइक में आग लग गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए। मृतकों के पिता पप्पू अहिरवार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
ग्राम भंडरा निवासी कमलेश अहिरवार (21), पुष्पेंद्र अहिरवार (19) पुत्रगण पप्पू अहिरवार अपने गांव के ही साथी नीरज (16) पुत्र चतुरा के साथ सोमवार को कजली मेला देखने आए थे। मेले देखने के बाद देरशाम को शहर के मोहल्ला भटीपुरा में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहर गए। इसके बाद तीनों रात में 12 बजे बाइक से गांव के लिए चल दिए। रिश्तेदारों के रोकने के बाद भी उन्होंने एक भी नहीं मानी। घर से करीब तीन किमी आगे कलक्ट्रेट मोड़ पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मारी। ट्रक असंतुलित होकर सात फुट गहरी खाई में जा गिरा लेकिन चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई और फरार हो गए।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कमलेश, पुष्पेंद्र व नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मेले का मौका होने के कारण रोड पर आवाजाही के चलते राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना हुई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया था। दुर्घटना इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल ब्लास्ट हो गई। रात में ही भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
-असंतुलित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक-क्लीनर कूदकर भागे
-दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए