फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 23 May 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

-अवैध बालू का विरोध करने पर अभियुक्तों ने की थी टीम पर फायरिंग
फोटो 23 एमएएचपी 07 परिचय-पकड़े गए अभियुक्तों के बाबत जानकारी देते एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। थाना महोबकंठ के ग्राम लोहरगांव के जंगल में तीन दिन पहले अवैध खनन की बालू से लदे ट्रैक्टर को रोके जाने पर बालू माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमलाकर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। अभियुक्तों को बुधवार को महोबकंठ पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। उनके पास से लूटी गई धनराशि, तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया।
विरमा नदी के काशीपुर के घाट पर बालू का अवैध खनन करके 20 मई की रात को ले जाते समय वन रेंज के बीट प्रभारी मुख्तार अली ने बालू लदा ट्रैक्टर रोका तो चालक ने उसे कुचलने का प्रयास किया। सरकारी वाहन को भी टक्कर मारकर भाग गए। ट्रैक्टर चालक की सूचना पर आए बालू माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हवाई फायरिंग की और बीट प्रभारी को लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया था। डिप्टी रेंज अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने चार नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। उक्त टीम ने बुधवार को लहचूरा नहर पर बने टेडा पुल ग्राम लिलवा के पास परशुराम, धन्नी, महेंद्र और हरदयाल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसओ नंदराम, एसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबिल बृजबिहारी, शिशुपाल सिंह, कांस्टेबिल विक्रम सिंह, अजय कुुमार शामिल रहें। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed