{"_id":"5b1c0de94f1c1bb51e8b4fa0","slug":"141528565225-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास मिला युवक का शव, लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के पास मिला युवक का शव, लगाया हत्या का आरोप
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
-एक साल पहले युवक की कुरौराडांग में हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी महोबा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरौराडांग में प्राथमिक स्कूल के पास एक युवक का शव पाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद झांसी के थाना उल्दन के ग्राम हाती निवासी रोहित कुमार की 26 अप्रैल 2017 को कोतवाली चरखारी के ग्राम कुरौराडांग निवासी जयती देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद अपनी ही सालगिरह पर 26 अप्रैल 2018 को जयती देवी ने डाई पीकर आत्महत्या कर ली थी। लड़की के पिता ने रोहित के खिलाफ कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर तीन दिन पहले मृतका के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
दो दिन पहले चरखारी कस्बे के मोहल्ला रामनगर में अपने मामा के यहां रोहित आया था। मृतक की नानी भुवानी बाई ने बताया कि शुक्रवार को सुबह रोहित के पास फोन आया था। उसके बाद रोहित चला गया। शाम तक वापस न आने पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई नहीं लगा। शनिवार को ग्राम कुरौराडांग के प्राथमिक स्कूल के छत पर उसके जूत, गेट के पीछे मोजे और स्कूल के बाहर उसका शव पड़ा मिला। उसके मुंह में खून सना था। मृतक की नानी की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मृतक के माता पिता के दिल्ली में होने के कारण कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
स्कूल के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप