{"_id":"5b05ade04f1c1bd0408b7760","slug":"141527098848-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने को लेकर दबंग ने दो सगी बहनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने को लेकर दबंग ने दो सगी बहनों को पीटा
Updated Wed, 23 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी भरने के विवाद में दबंग ने सगी बहनों को पीटा
- एक अन्य घटना में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को किया घायल
- पीड़ितों ने कोतवाली में सौंपी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
जिले में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाह पहाड़ी में टंकी से पानी भरने को लेकर दबंगों ने दो सगी बहनों पर लाठी से हमलाकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक अन्य घटना में पैसे के लेनदेन को लेकर तीन दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाह पहाड़ी निवासी हल्कीबाई पत्नी रमाशंकर मेहनत मजदूरी का काम करती है। बुधवार को वह गांव में मजदूरी करने गई थी जबकि उसकी दो पुत्रियां रिंकी (18) व रीना (16) घर पर थी। दोनों बहनें समीप में लगी टंकी से पानी भरने गई थी। तभी गांव का दबंग वहां आ गया और पहले पानी भरने की बात कहने लगा। विरोध करने पर दबंग ने दोनों बहनों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घर पहुंची मां ने पुत्रियों के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना के मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी अरबाज पुत्र शफीक का मोहल्ले के सोहेल से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर सोहेल ने अपने दो साथियों के साथ अरबाज से मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोहेल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।