{"_id":"5ca8de1ebdec221469616ff4","slug":"131554570782-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के बड़े बेटे पर घूम रही पुलिस के शक की सुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतका के बड़े बेटे पर घूम रही पुलिस के शक की सुई
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सुदामापुरी में गुरुवार की रात महिला की धारदार हथियार से हत्याकर नगदी व जेवर लूटे जाने के मामले में पुलिस के शक की सुई मृतका के बड़े बेटे पर घूम रही है। घटना के बाद मौके से बरामद हुई चप्पलों के आधार पर पुलिस ने मृतका के बडे़ बेटे को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शनिवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
ग्राम सुदामापुरी निवासी प्रकाश रानी पत्नी कामता प्रसाद अहिरवार गुरुवार की रात घर पर अकेली थी जबकि पति व छोटा पुत्र दयाशंकर खेत पर रखवाली कर रहे थे। प्रकाश रानी का बड़ा पुत्र रामपाल इंदिरा आवास कॉलोनी में पत्नी के साथ अलग रहता है। उसी रात अज्ञात लोगों ने महिला की हत्याकर 40 हजार की नगदी व जेवरात लूट लिए। शुक्रवार की सुबह सबसे पहले मृतका का बड़ा पुत्र रामपाल घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके से एक जोड़ी चप्पल बरामद की थी।
जांच पड़ताल के दौरान मृतका के बड़े पुत्र रामपाल द्वारा दी गई जानकारी में संदेह होने और घटनास्थल से बरामद हुई चप्पलों के आधार पर पुलिस का शक रामपाल पर जा रहा है। शनिवार की शाम पुलिस ने रामपाल को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की। फारेंसिक टीम बरामद चप्पल की जांच कर रही है। देर शाम करीब 8 बजे अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंच आसपास रहने वाले लोगों से मृतका के बड़े पुत्र के आने जाने के बाबत जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका के बड़े पुत्र से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतका के बड़े बेटे पर घूूम रही पुलिस के शक की सुई
-लूटपाट के बाद महिला की हत्या का मामला
-शनिवार देर शाम अपर एसपी ने गांव पहुंच की जांच