फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो स्थानों पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

दो स्थानों पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

Mon, 29 Oct 2018 08:56 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
दो स्थानों पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालफड़ और जामातलाशी में हजारों की नगदी बरामद की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के बेलाताल चौकी प्रभारी विमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के मोहल्ला बजरिया में छापा मारा। जहां ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे विवेक गुप्ता, लखनलाल रैकवार, बालमुकुंद, हर नारायण, मधु कुमार सोनी, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भान सिंह, राजेंद्र यादव निवासीगण बेलाताल व रविंद्र यादव और कृष्ण पाल निवासी ग्राम दोनी जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मालफड़ से 25510 रुपये और जामातलाशी में 4950 रुपये की नगदी बरामद की है। जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसी तरह शहर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह द्वारा गठित टीम ने शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में अजय पुरवार के मकान के बाहर बने चबूतरे में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। जहां से राजा पुरवार, धमेंद्र चौरसिया व रघुवीर रैकवार को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मालफड़ व जामातलाशी में 2430 रुपये की नगदी बरामद करते हुए जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जुआरियों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल माशूक अली व कांस्टेबल नीरज कुमार व हंसराज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्थानों पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार
-मालफड़ व जामातलाशी में बरामद हुई हजारों की नगदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed