फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   शादी तय होने के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान

शादी तय होने के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान

Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
शादी तय होने के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला मलकपुरा में एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

मोहल्ला मलकपुरा निवासी अंजली (18) पुत्री राजू चौरसिया की शादी शहर में ही तय हो गई थी। जनवरी माह में शादी की तिथि रखने की बात चल रही थी। शुक्रवार की सुबह अंजली घर पर थी जबकि परिजन अपने अपने काम में व्यस्त थे। तभी किसी बात से नाराज होकर युवती ने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवती को चक्कर खाकर गिरता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन झांसी ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ लेकिन युवती ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शादी तय होने के बाद युवती ने जहर खाकर दी जान
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed