{"_id":"5ad0eeec4f1c1b320a8b4620","slug":"13-gangs-of-organized-gangs-arrested-in-fake-royalty-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रायल्टी मामले में संगठित गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी रायल्टी मामले में संगठित गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
mahoba
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर का असर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पत्थर मंडी कबरई में फर्जी रायल्टी, ओवरलोडिंग और बिना रायल्टी के वाहनों का ठेका लेकर ट्रकों की निकासी कराने के मामले में जिलाधिकारी सहदेव और पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने गुरुवार की रात छापामार कर संगठित गिरोह के 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के पास से पांच चार पहिया वाहन, लाठी डंडे, 26 मोबाइल और 64 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। प्रशासन गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुटा है।
पत्थर मंडी कबरई में लंबे समय से अवैध रायल्टी का खेल चल रहा है। चार पहिया वाहनों में सवार लोग बिना रायल्टी और ओवरलोड ट्रकों की निकासी कराकर मोटी रकम वसूल रहे है। जिससे राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा है। अमर उजाला ने 11 अप्रैल के अंक में कबरई पत्थर मंडी में अवैध रायल्टी का खेल खबर को खास खबर के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर गुरुवार की रात 12 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बांदा-महोबा रोड पर ओवरलोड एवं फर्जी रॉयल्टी वाहनों की चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों में सवार कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोग गैंग बनाकर अधिकारियों की लोकेशन देकर ओवरलोड वाहन, फर्जी रॉयल्टी एवं बिना रॉयल्टी के वाहनों को ठेका लेकर पास कराते हैं।
इस अवैध कारोबार में संलिप्त 13 लोगों को पकड़ा गया। वाहनों से लाठी डंडे भी बरामद किए गए जिससे डरा धमकाकर फर्जी तरीके से वाहनों को निकलवाए जाने की पुष्टि हुई। संदिग्ध लोगों के पास से पांच वार पहिया वाहन एक अल्टो कार, काली रंग की स्कार्पियों, एक अर्टिगा, एक वैगनार और एक अल्टो कार बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। पकड़े गए युवकों के पास से 11 एंड्रायड और 15 कीपैड मोबाइल फोन के अलावा 64461 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
इनसेट
थानाध्यक्ष कबरई पर गिर सकती है गाज
महोबा। फर्जी रायल्टी और ओवरलोड वाहनों की निकासी कराने वाली गैंग के संचालन में एसएचओ कबरई बलजीत सिंह के संलिप्त होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस रैकेट की तह तक जाने के लिए गहन जांच की जा रही है। जिसमें बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल भी चेक की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर जितेंद्र दुबे को सौंपी गई है। जो भी इस अवैध काम में संलिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इनसेट
गैंग के सदस्य सत्ता की भी दिखाते थे हनक
महोबा। फर्जी रायल्टी और बिना रायल्टी ट्रकों को निकालने के मामले में पकड़े गए संगठित गिरोह के सदस्यों में भाजपा नेताओं के करीबी लोगों के शामिल होने की चर्चा की जा रही है। पकड़ी गई पांच गाड़ियों में से कुछ गाड़ियों में भाजपा का झंडा लगा है। जिससे शासन सत्ता की हनक दिखाकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। इस कारोबार में तमाम लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। निष्पक्ष जांच होने पर कई चेहरे सामने आने की आशंका जताई जा रही है।