फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 women, including women injured in road accident

सड़क हादसे में महिला समेत 12 लोग घायल

Sun, 04 Mar 2018 11:47 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 04 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हमीरपुर के गहरौली गांव निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी सुनीता (45) के साथ रविवार को बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव निवासी अशोक कुुमार (18) पुत्र आशाराम गांव से घर लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। पचपहरा  गांव निवासी प्रदीप (13) पुत्र चंदी कुशवाहा सड़क किनारे खेलते समय वाहन की टक्कर से घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अशोक (45) , समदनगर निवासी प्रशांत (19) पुत्र अजय, सूपा गांव निवासी राजा भइया ( 40), अमरगंज चरखारी निवासी इमरान (22) पुत्र जब्बार, नेकपुरा गांव निवासी झल्लू (35) पुत्र मेवालाल, सूपा गांव निवासी प्रमोद (30) पुत्र देवीचरन व कस्बा कबरई निवासी धीरू साहू (25) पुत्र नत्थू अलग-अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। पसवारा गांव निवासी ब्रजरानी (55) पत्नी भगवानदास घर में छत से गिरकर घायल हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed