{"_id":"5c290560bdec2256c93f7f81","slug":"11546192224-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले पानी लगाने को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई, जिससे महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम कालीपहाड़ी निवासी मुन्नी देवी पत्नी गुलाब सिंह व फूला पत्नी ग्यासी के बीच खेत की सिंचाई को लेकर विवाद हो गया। मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि ग्यासी द्वारा शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई जबकि ग्यासी की पत्नी फूला ने मुन्नी पर खेत की पहले सिंचाई करने को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीरें सौंपी। एक पक्ष से पुलिस ने ग्यासी और दूसरे पक्ष से मुन्नीदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है।
खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो घायल
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया मुकदमा