फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   खेत में बने मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

खेत में बने मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 14 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
खेत में बने मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में एक युवक ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की जांच में कमरे के समीप शराब की खाली बोतलें बरामद हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
ग्राम बिलरही निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (42) पुत्र बलराम सिंह का प्रधानमंत्री आवास बना है। माता-पिता के नाम करीब 17 एकड़ भूमि है। खेती किसानी के काम में ज्ञानेंद्र भी सहयोग करता था। शराब का आदी होने के चलते वह अक्सर परेशान रहता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी चेतना मायके चली गई थी। रविवार की रात ज्ञानेंद्र ने मकान के अंदर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बारीकी से जांच की। जांच दौरान मकान के समीप शराब की खाली बोतले पड़ी मिली, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने पहले जमकर शराब पी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र शैलेंद्र सिंह (19), देवीसिंह (12) और नेहा (09) है, जिनका घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिलीप मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बने मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- कमरे के समीप शराब की बोतलें हुई बरामद
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed