फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   युवती का धर्म परिवर्तन कराकर 10 माह किया शारीरिक शोषण

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर 10 माह किया शारीरिक शोषण

Wed, 06 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
युवती का धर्म परिवर्तन कराकर 10 माह किया  शारीरिक शोषण
महोबा। शहर की हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन कराते हुए 10 माह पूर्व शादी रचाकर युवक शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने उसे एक लाख रुपए में खरीदे जाने की बात कहते हुए मारपीट की और भगा दिया। घर वापस लौटी युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच तहरीर सौंपी। धर्म परिवर्तन कराने की खबर लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और हंगामा काटते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक व पास्टर (पुजारी) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के एक मोहल्ला निवासी हिंदू युवती का महोबा में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे एक युवक से प्रेेम प्रसंग हो गया। युवती का धर्म परिवर्तन कराते हुए आठ अगस्त 2017 को चर्च से फूलचंद्र निवासी बाजीगर बस्ती लुधियाना पंजाब के साथ शादी कराकर विदा किया गया। युवती का आरोप है कि शादी के चार माह बाद युवक ने बताया कि उसने कोई शादी नही की है। वह एक लाख रुपये पास्टर को देकर खरीद कर लाया है। युवती ने जब गर्भवती हो जाने की बात कही तो युवक ने उसकी बुरी तरह मारपीट की और भगा दिया। तब युवती ने मामले की सूचना परिजनों को दी। एक जून को परिजन लुधियाना पंजाब से युवती को अपने घर लाए।
विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों के साथ पास्टर दीपक कुमार से धोखाधड़ी किए जाने की बात कही। जिस पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर फर्जी शादी कराने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंच गए हंगामा काटते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फूलचंद्र ईसाई निवासी लुधियाना पंजाब व पास्टर दीपक कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर राठ रोड स्थित क्राइस्ट चर्च महोबा के पादरी जीवन मसीह का कहना है कि उन्होंने कोई शादी नहीं कराई। न ही उनकी जानकारी में इस चर्च में शादी हुई है।
विज्ञापन

युवती का धर्म परिवर्तन कराकर 10 माह किया शारीरिक शोषण
संशोधित खबर
- चर्च के पास्टर (पुजारी) पर एक लाख रुपये लेकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
- आरोपी और पास्टर पर शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
- मामले में कड़ी कार्रवाई को लेकर हिंदू युवा वाहिनी का कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed