{"_id":"60edbfa68ebc3e460d0b70a5","slug":"crime-mahoba-news-suside-mahoba-news-knp639981969","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के आजादनगर में एक युवक ने मकान के कमरे में पंखे के छल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक के पिता व भाई ने पड़ोसी मां-बेटी की घर में घुसकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर घायल मां-बेटी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आजादनगर निवासी बरदानी कुशवाहा (44) शराब का लती था। सोमवार की रात बरदानी ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों के अचानक पहुंचने पर उसे बचा लिया गया था। मंगलवार की दोपहर उसने एक बार फिर कमरे में जाकर पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता व भाई पड़ोसी महिला उर्मिला के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। बचाने दौड़ी बेटी स्वाती को मारापीटा। जिससे दोनों घायल हो गए।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पहले भी मृतक का पिता प्रेमबाबू आएदिन परेशान करता है और घर के पीछे पेड़ लगाकर दीवार गिराने का प्रयास कर रहा हैै। जिसकी तहरीर थाने में दी गई लेकिन पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर मामला निपटा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।