फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba news

जमीन के विवाद में बड़े भाई को मारी गोली, घायल

Fri, 05 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba news
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला धनुषधारी में जमीन के विवाद को लेकर भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चरखारी के धनुषधारी निवासी लखनलाल दीक्षित तीन भाइयों में सबसे बड़ा है जबकि कालीचरन दूसरे और राजेंद्र दीक्षित सबसे छोटा है। कई वर्षों से जमीन को लेकर तीनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। लखनलाल के अविवाहित होने पर उसने कालीचरन को खेती के लिए भूमि दे दी थी, इससे राजेंद्र नाराज रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कालीचरन दरवाजे पर बैठकर चाय पी रहा था। तभी राजेंद्र अवैध असलहा लेकर वहां पहुंच गया और नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान कालीचरन ने किसी तरह अंदर भागकर जान बचाई और लखनलाल दरवाजे बंद करने लगा। इसी दौरान राजेंद्र ने दूसरी गोली चला दी, जो दरवाजा चीरकर लखनलाल के पैर में लग गई। बाद में आरोपी हवाई फायरिंग व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

घायल लखनलाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। घायल के कालीचरन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। उसकी तहरीर पर राजेंद्र दीक्षित के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed