{"_id":"63c83f3d51165942fd321370","slug":"crime-mahoba-news-knp7395524158-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षक के घर से 50 हजार रुपये व पांच लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षक के घर से 50 हजार रुपये व पांच लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। बहादुरपुराकलां गांव में मंगलवार की रात चोरों ने शिक्षक के घर से 50 हजार रुपये व पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। शिक्षक के पुत्र के जागने और शोर मचाने पर चोर तमंचा व चोरी के उपकरण छोड़कर भाग गए।
हरिराम प्राथमिक विद्यालय जगपुरा में सहायक अध्यापक हैं। मंगलवार की रात परिजन अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। बड़ा बेटा बाहर के कमरे में लेटा था। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर के जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंडी लगा दी। अन्य कमरे के ताले तोड़कर चोर 50 हजार रुपये व तीन बहुओं का जेवर चोरी कर ले गए। आहट पाकर बाहर के कमरे में सो रहा बड़ा पुुत्र जाग गया और शोर मचाया। तब चोर भागने लगे। बड़े पुत्र ने कुछ दूर तक चोरों का पीछा किया लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहे।
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि नकदी के अलावा तीनों बहुओं के मंगलसूत्र, चूड़ी, टॉप्स, अंगूठी समेत पांच लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। भागते समय चोर तमंचा, प्लास, कटर छोड़ गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।