{"_id":"63c1aaaf0c7d6e3ab11062dd","slug":"crime-mahoba-news-knp738694925-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑटो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑटो पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक गोविंददास की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। खैरारी-अकौना मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी की चकाचौंध में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
थाना अजनर के अकौना गांव निवासी गोविंददास (25) आटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता हरदास की तीन साल पहले मौत होने के बाद गोविंददास वृद्घ मां चंदा और छोटे भाई विश्वनाथ के साथ रहता था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह आटो लेकर बहन के यहां गए छोटे भाई को लेने दादरी गांव जा रहा था। रास्ते में अकौना तिराहे पर सामने से आए ट्रक की रोशनी की चकाचौंध में चालक संतुलन खो बैठा। जिससे आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया।
दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने ऑटो में दबे चालक को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना से मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था। मां चंदा का कहना है कि पति की मौत के बाद बड़ा पुत्र एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से अब परिवार चलाना मुश्किल होगा।