फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   road accident in mahoba, two died

Mahoba Accident: कंटेनर पलटा, चालक समेत दो की मौत, सात घंटे लगा जाम

Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
road accident in mahoba, two died
हाईवे पर सुगिरा के पास मस्जिद से टकराकर पलटा कंटेनर - फोटो : MAHOBA
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा गांव के पास सोमवार की सुबह पांच बजे कंटेनर सड़क किनारे बनी मस्जिद में घुसते हुए पलट गया। हादसे से सात घंटे जाम लगा रहा। हादसे में मध्य प्रदेश के दमोह निवासी चालक शागिर्द (28) और राजेश (30) की मौत हो गई। ट्रक पर सवार दमोह के शहजाद (29) घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना में कंटेनर में लदी 36 भैंस मर गईं। इस दौरान हाईवे पर सात घंटे तक जाम लगा रहा। मस्जिद के बगल में बना दीपक कुशवाहा का मकान व माधव गुप्ता की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। मध्यप्रदेश के सागर से 55 भैंस लादकर कंटेनर हमीरपुर के राठ की ओर जा रहा था। सुगिरा गांव के पास मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


इससे कंटेनर सड़क किनारे स्थित मस्जिद की चहारदीवारी व गेट को तोड़ते हुए पलट गया। तेज आवाज सुनकर लोग घरों के बाहर निकल आए। एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित और सीओ उमेेशचंद्र ने आपदा मित्रों व जेसीबी बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर में फंसे दमोह निवासी चालक शागिर्द (28) को कटर मशीन से खिड़की काटकर बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई। ट्रक में सवार दमोह निवासी व राजेश पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। राजेश पटेल की रास्ते में मौत हो गई। दोपहर 12 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी भैंस बाहर निकाली गईं। इसमें 36 भैंस की मौत हो गई। 19 के घायल होने पर उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed