{"_id":"6394b6d981a085559323ff40","slug":"crime-mahoba-news-knp7327802130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 10 Dec 2022 10:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
महोबा जिले में सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी गया किशन (26) सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह वह साइकिल से सब्जी बेचने मुख्यालय आया था। सब्जी बिक जाने के बाद वह एक बजे साइकिल से घर लौट रहा था। तभी छिकहरा मोड़ के पास किसी वाहन टक्कर मार दी। हादसे में गया किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीआरवी कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। जिला अस्पताल पहुंचे पिता गनेश रैकवार, पत्नी रूपा और एक वर्ष के पुत्र अरुण का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन