फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

Mahoba News: खड़ी कार के खुले दरवाजे से टकराई बुलेट, दो की मौत

Sat, 10 Dec 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक हिमांशु पाराशर की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के नरसिंह कुटी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी कार के खुले दरवाजे से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई। हादसे में बुलेट में सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। बुलेट की चपेट में आने से गंभीर घायल कार सवार को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के पस्तौर गली निवासी हिमांशु पाराशर (30) बजाज फाइनेंस में काम करता था। शुक्रवार की रात वह बुलेट से भटीपुरा पठा तिगैला निवासी एचडीएफसी बैंककर्मी पवन सोनी (32) के साथ चंद्रकुवर पैलेस एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे लौटते समय नरसिंह कुटी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी आई 20 कार के चालक छतरपुर के चौक बाजार निवासी रामकृपाल कुशवाहा (39) दरवाजा खोल दिया। तभी बुलेट सवार दोनों युवक दरवाजे में टकरा गए। हादसे में कार चालक भी गंभीर घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बुलेट सवार हिमांशु को मृत घोषित कर दिया बुलेट चला रहे पवन सोनी व कार सवार रामकृपाल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। रामकृपाल की रास्ते में मौत हो गई। कार सवार अपने पिता लल्लू कुशवाहा की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन

महोबा निवासी अपनी बहन मालती को लेने के लिए कार सवार ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। दरवाजा खोलते ही हादसा हो गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

मृतक रामकृपाल कुशवाहा की फाइल फोटो।

मृतक रामकृपाल कुशवाहा की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed