{"_id":"630a66526ec1fe7acb7fd30b","slug":"crime-mahoba-news-knp7149874123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में मकान के अंदर फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में मकान के अंदर फंदे पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन
घटनास्थल के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। कस्बे में बस स्टैंड के पास बंद मकान में शनिवार को
11 दिन से लापता प्रेेमी युगल के सड़े गले शव फंदे पर लटकते मिले। पिता की सूचना पर तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिश्ते में दोनों भाई-बहन थे।
बमनौरा गांव के रामा रैकवार का एक मकान अजनर में बस स्टैंड के पास है। शनिवार को पड़ोसी धर्मदास ने रामा को मकान से तेज बदबू आने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे रामा कुंडी बंद होने पर छत से सीढ़ियों पर गए। सीढ़ियों के पास फंदे पर दो शव लटकते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष लाखन सिंह और कुलपहाड़ तहसीलदार विपिन कुमार ने दरवाजा खुलवाकर शव उतरवाए। रामा ने शवों की पहचान पुत्र सोनू (18) और भांजी पूजा (17) के रूप में की। दोनों 16 अगस्त से लापता था, परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव आठ दिन पुराने लग रहे हैं। सड़क चुके शवों में कीड़े पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहसीलदार ने कहा कि प्रेम-प्रसंग में दोनों के जान देने की आशंका है। किशोरी युवक की फुफेरी बहन थी।
दौड़ का प्रमाणपत्र लेने की बात कहकर निकाला था युवक
महोबा। फंदे पर लटका मिला युवक दौड़ का प्रमाणपत्र लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसने छतरपुर में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। घर न लौटने पर परिजनों को दिल्ली चले जाने की आशंका थी। पिता ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
बमनौरा गांव के रामा रैकवार बटाई पर खेती के साथ मजदूरी करते हैं। बेटा सोनू इंटरमीडिएट कर रहा था। महोबा शहर के नयापुरा बंधानवार्ड निवासी बुआ श्यामबाई के घर रहकर उसने आठवीं तक पढ़ाई की थी। 10वीं भी महोबा से ही की थी। 16 अगस्त को वह बुआ के घर आया था। उसी दिन सोनू और बुआ की लड़की पूजा लापता हो गई थी। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और रिश्तेदारियों में खोजबीन करते रहे। शनिवार को दोनों के शव अजनर वाले मकान में फंदे पर लटके मिले। मां देवकली ने बताया कि सोनू पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था।

मामले की जांच करती थाना अजनर पुलिस।- फोटो : MAHOBA

घटना के बाद रोती-बिलखती मृतक सोनू की मां देवकली।- फोटो : MAHOBA

मृतक सोनू रैकवार की फाइल फोटो।- फोटो : MAHOBA