फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

महोबाः क्रशर संचालक समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। क्रशर संचालक द्वारा फर्जी रायल्टी देकर गिट्टी बेचने के मामले में ट्रक चालक, मालिक और क्रशर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से फर्जी रायल्टी के सहारे खनिज बेचने वाले संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई में फर्जी रायल्टी के सहारे खनिज की बिक्री के तमाम मामले उजागर हो चुके हैं। 30 जुलाई की देर रात कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर पर वाहनों की जांच के दौरान ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। इसमें तीन टन अधिक गिट्टी लदी पाई गई। रायल्टी की जांच करने पर पता चला कि पूर्व में जारी ई-रायल्टी को फर्जी तरीके से नया कर गिट्टी बेची गई है। ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया।
विज्ञापन

खनिज हेड मुहर्रिर राजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वाहन चालक, मालिक और क्रशर संचालक ने कूट रचित तरीके से अभिलेखों में जालसाजी कर गिट्टी का अवैध परिवहन किया है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक अभिषेक, ट्रक मालिक व क्रशर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed