{"_id":"62cc6e6a74449903ea5e0b11","slug":"crime-mahoba-news-knp7070532106","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः दादा के साथ चली गई थी राशि, बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः दादा के साथ चली गई थी राशि, बच गई जान
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। महुआबांध गांव में बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद मां के आत्महत्या करने ने सभी को झकझोर दिया है। ग्रामीणों की जुबां से एक ही शब्द निकल रहा है कि यदि छोटी बेटी को दादा अपने साथ नहीं ले जाते तो उसे भी मां मौत की नींद सुला देती।
महेंद्र राजपूत खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुंदेलखंड में आषाढ़ मास में धार्मिक स्थलों व प्राचीन पेड़ों के नीचे भोजन बनाकर खाने की परंपरा है। इसी परंपरा का निर्वाहन करने के लिए महेंद्र पूरे परिवार के साथ सिद्घबाबा मंदिर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसका ननद पूजा से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुुनी हो गई। इस पर रीता ने धार्मिक स्थल जाने से मना कर दिया और बड़ी बेटी आशी को भी नहीं जाने दिया। इस पर ननद पूजा ने घर पर ही भोजन बनाने की बात कही। कहासुनी होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य सिद्घबाबा मंदिर चले गए। रीता व उसकी बड़ी पुत्री आशी घर पर ही रुक गईं। दादा अरविंद छोटी पुत्री राशि को अपने साथ ले गए। इसके बाद मां ने पहले बेटी को फंदे पर लटकाया और बाद में स्वयं दूसरा फंदा बनाकर झूल गई।
मामूली बात को लेकर भाभी रीता के नाराज होने और खाना न बनाने पर ननद पूजा ने मायके पक्ष के लोगों को फोन से सूचना दी थी। सूचना पर रीता का भाई मुकेश राजपूत घर पहुंचा तो बहन व भांजी कमरे के अंदर अलग-अलग फंदे पर फांसी से लटकते मिले। भाई की सूचना पर परिजन व पुलिस घटनास्थल पहुंची। ग्रामीण बताते है कि इससे पहले परिवार में कोई विवाद सामने नहीं आया।