{"_id":"6223a59814f49645dd512e1c","slug":"crime-mahoba-news-knp684049313","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ना से परेशान युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताड़ना से परेशान युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। खिरूही गांव में युवक ने गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बेटे को प्रताड़ित करने और धमकी दिए जाने पर आत्महत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनलाल की पत्नी पुष्पा ने 17 जनवरी 2021 को आग लगाकर जान दे दी थी। मृतका के पति ने पड़ोसी हेमंत श्रीवास व उसकी मां राजकुमारी पर पुष्पा को परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 19 जनवरी को हेमंत व उसकी मां राजकुमारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। 17 फरवरी को पुलिस ने मां व बेटे को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा था। छह माह तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली तो अगस्त 2021 में मां-बेटे जेल से बाहर आए थे। शुक्रवार की रात हेमंत (30) घर से लापता हो गया। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर लटकता मिला।
मृतक के पिता मेडेलाल श्रीवास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुष्पा की मौत के मामले में उसके बेटे व पत्नी को गलत तरीके से फंसाया गया था। अब जमानत पर बेटे के बाहर आने पर विपक्षी लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस पर बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पूरनलाल, उसके भाई साबू व शिवदास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक हेमंत तीन भाई व बहनों में सबसे बड़ा था। पिता के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मृतक के छोटे भाई विनोद व बहन आशा का घटना से रो-रोकर बुरा हाल है। आशा की शादी दो मई को कानपुर देहात के रमपुरा में तय थी। दो माह का समय शेष होने के चलते शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। इस बीच भाई की मौत से बहन को गहरा सदमा लगा है।