{"_id":"609ec2a18ebc3eadcc66848c","slug":"crime-mahoba-news-knp6284360141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी को पीटकर 3.12 लाख रुपये से भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी को पीटकर 3.12 लाख रुपये से भरा बैग लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के ननौरा बस स्टैंड में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने गल्ला व्यापारी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी गल्ला व्यापारी का 3.12 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ननौरा गांव निवासी व्यापारी अरविंद गुप्ता (38) किसानों के गल्ला की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसका गांव के ही छवि लाल पटेल से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।
शुक्रवार को व्यापारी अरविंद महोबा जाने के लिए ननौरा बस स्टैंड में बैठकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी छवि लाल तीन अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने सिर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारी का 3.12 लाख रुपये से भरा बैग ले गए। थाना प्रभारी श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामला पैसों के लेनदेन व मारपीट का है। तहरीर मिलने के बाद जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।