फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

गांजा बरामद करने गए सिपाहियों पर पथराव, खदेड़ा

Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime
कनकुआं (महोबा)। महोबकंठ थाने के पराबारी गांव में सोमवार को गांजा बरामद कर एक युवक को हिरासत में लेने पर वहां की महिलाओं ने सादी वर्दी में गए दो सिपाहियों पर पथराव कर दिया। महिलाओं व उनके परिजनों ने सिपाहियों को दो किमी तक खदेड़ा। दोनों सिपाही बाइक मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए और एक मकान में छिपकर जान बचाई। बाद में थाने की फोर्स ने पहुंचकर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। एक महिला के पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महोबकंठ को सूचना मिली कि पराबारी गांव के एक खेत में बिक्री के लिए आया अवैध गांजा रखा है। इसके बाद थाने के सिपाही संदीप सिंह और प्रद्युम्न सादी वर्दी में बाइक से गांव पहुंचे और गांजा बरामद होने पर एक युवक को हिरासत में लिया। युवक के पकड़े जाने पर आक्रोशित महिलाओं ने पहले सिपाहियों से अभद्रता की। फिर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं व उनके घर वालों ने दोनों सिपाहियों को लगभग दो किमी तक खदेड़ा। इस पर दोनों सिपाही अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर भागे और एक घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद सिपाहियों की सूचना पर एसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। एक महिला रामसखी के पास से अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य दो महिलाओं मन्नू व किशोरी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अवैध गांजा की सूचना पर पुलिस गई थी। महिलाओं के अभद्रता करने पर महिला सिपाही न होने के चलते दोनों सिपाही मौके से भाग आए। बाद में फोर्स ने पहुंचकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed