{"_id":"603fcb9a8ebc3ec4840c6044","slug":"crime-mahoba-news-knp615412194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूपा गांव में किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूपा गांव में किसान ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी किसान अरविंद राजपूत (32) ने मंगलवार की शाम जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सूपा गांव निवासी अरविंद राजपूत के पिता चंद्रशेखर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। पिता ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसकी अदायगी को लेकर अरविंद परेशान रहता था। मंगलवार की देर शाम अरविंद ने घर पर जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
भाई नरेंद्र ने आरोप लगाया है कि पिता की मौत के बाद बैंककर्मी अरविंद पर कर्ज अदा करने को लेकर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर जहर खा लिया। कोतवाली प्रभारी चरखारी लाखन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।