{"_id":"602ea6248ebc3ee94c507e7c","slug":"crime-mahoba-news-knp6126867131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक का सिर फोड़कर छह हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक का सिर फोड़कर छह हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। महोबा रोड पर तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने पत्थर मारकर ट्रक चालक इंद्रजीत सिंह का सिर फोड़ दिया। इसके बाद छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इंद्रजीत ने थाने में तहरीर दी है।
उन्नाव के बमहना निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह ट्रक पर कानपुर के शिवराजपुर से आलू लादकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहा था। कबरई के बांदा चौराहे के पास महोबा रोड पर दो बाइकों पर सवार युवक अचानक गिर गए।
उसने इस पर गौर नहीं किया और ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने पीछा करके रास्ते में ट्रक को रोक लिया।पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया और छह हजार रुपये लूटकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि इंद्रजीत की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।