फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर की दोस्त की हत्या

Tue, 17 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
crime
महोबा। थाना अजनर के महुआबांध गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर युवक ने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। अभी तक परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्राम महुआबांध निवासी गौरीशंकर (20) पुत्र राजू का एक वर्ष से गांव के ही अपने दोस्त से एक लड़की को लेकर प्रेम प्रसंग का विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों में कहासुनी होने पर परिजनों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसी बात को लेकर दोस्त खुन्नस रखता था। मंगलवार की शाम गौरीशंकर गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी बाइक से पहुंचे दोस्त ने अवैध तमंचे से गौरीशंकर पर फायर झोंक दिया। गोली गले में लगने से युवक गिरकर घायल हो गया। तब आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन फानन गौरीशंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजनर शशि कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टत्या मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। प्रेम प्रसंग के साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने शिवम नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed