फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cricket me madarpur jeeta

Mahoba News: खन्ना को हराकर मदारपुर ने कब्जाई विजेता ट्राफी

Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
cricket me madarpur jeeta
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई के कस्बा खन्ना में चल रहे तिलहन बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मदारपुर ने खन्ना को 67 रनों से हराकर विजेेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में खन्ना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मदारपुर की टीम 15.3 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खन्ना की टीम ने धीमी शुरूआत की। लगातार विकेट गिरने से टीम 11 ओवर में 50 रन ही बना सकी। जिससे मदारपुर ने 67 रनों से मैच जीत लिया। मदारपुर की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आसिफ को मैन ऑफ द मैच और कासिम को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

आयोजक आकाशदीप सिंह व जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता को 5500 रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. नरेश वर्मा, राकेश यादव, ऋषि तिवारी, पप्पू दीक्षित, वीरेंद्र सिंह, युद्घवीर सिंह, नीरज निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed