फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corruption case against inspector in case of disproportionate assets

Mahoba News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Fri, 26 Jan 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corruption case against inspector in case of disproportionate assets
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में चल रही जांच में वर्ष 2020 में महोबा में तैनात रहे इंस्पेक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से की गई जांच में 1.80 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हुई है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन मंडल सहारनपुर को सौंपी गई है। अब तक 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लगी थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच एसआईटी ने की थी। मामले में तत्कालीन एसपी, थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी सुरेश सोनी और ब्रह्मदत्त भ्रष्टाचार व आत्महत्या के लिए उकसाने के दोषी पाए गए थे। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2020 में जिले में तैनात रहे सभी निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रही जांच में जनपद फतेहपुर के सगरा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह वर्ष 2020 में महोबा में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सीबीसीआईडी गोरखपुर में हैं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर के निरीक्षक संजय सिंह द्वारा की गई जांच में इंस्पेक्टर अशोकर कुमार सिंह ने सभी वैध स्रोतों से एक करोड़ 43 लाख 70 हजार 91 रुपये की आय अर्जित की। इस अवधि में उन्होंने तीन करोड़ 23 लाख 76 हजार 148 रुपये व्यय किए। उनके द्वारा आय के सापेक्ष एक करोड़ 80 लाख छह हजार 57 रुपये अधिक व्यय किए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में निरीक्षक कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed