फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   corona

उत्साह के साथ लगवाएं टीका, संक्रमण को हरा देंगे

Sat, 15 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
corona
कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीका लगवाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी टीकाकरण को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों दूर करने के लिए प्रचार कर रहे हैं, फिर भी केंद्रों तक टीकाकरण के लिए कम ही लोग पहुंच रहे हैं। टीकाकरण करवा चुके लोगों ने भ्रांतियों को दूर करने के लिए अपना अनुभव साझा किया कहा कि उत्साह के साथ टीकाकरण करवाएं महामारी से निजात दिलाने में यह मदद करेगा।
विज्ञापन

अपर उप जिलाअधिकारी अरुण दीक्षित का कहना है कि वैक्सीन पूरी तरह कारगर है। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज समय से लगवाई है। पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अच्छा महसूस कर रहा हूं। वैक्सीन लगवाने से किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं फैलती है।
विज्ञापन

तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा का कहना है कि टीकाकरण को लेकर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें टीकाकरण में पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है। इससे आप महामारी को हरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक रमेश यादव का कहना है कि वैक्सीन के दोनों टीके लगवा चुके हैं। टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है। शिक्षित लोगों का दायित्व है कि अनपढ़ लोगो की भ्रांतियां दूर करे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिससे देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल सके।

नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ का कहना है कि कोरोना महामारी में टीकाकरण बहुत लाभकारी है। इससे कोई परेशानी नहीं होती है। मैने स्वयं टीकाकरण करवाया है उसके बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ हूं। ग्रामीणों को भी टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed