फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Corona: Efforts to start RTPCR lab again

कोरोना: फिर आरटीपीसीआर लैब शुरू करने की कवायद

Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona: Efforts to start RTPCR lab again
-जिला अस्पताल में स्थापित आरटीपीसीआर लैब में लगी मशीनें। संवाद - फोटो : -जिला अस्पताल में स्थापित आरटीपीसीआर लैब में लगी मशीनें। संवाद
महोबा। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर लैब को शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए नॉन मेडिकल साइंटिस्ट व डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात कर दिए गए हैं जबकि अन्य स्टाफ को तैनात करने की तैयारी की जा रही है। लंबे समय से बंद पड़ी मशीनों को इंजीनियर चेक कर चुके हैं, जो चालू हालत में है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रथम तल में यह लैब आईसीयू वार्ड के समीप स्थापित है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यह लैब स्थापित की गई थी। इसमें करीब 500 से अधिक सैंपलों की जांच की सुविधा थी लेकिन कोरोना के समय प्रतिदिन करीब 300 से 500 मरीजों की रोजाना जांच होती थी। सीएचसी और जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में पॉजिटिव कोरोना के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाती थी। इस लैब के खुलने से कोरोना के मरीजों को सहूलियत मिली थी। क्योंकि इससे पहले सैंपल बांदा, झांसी आदि जगह भेजे जाते थे, जिनकी रिपोर्ट कई दिन में मिलती थी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना खत्म हुआ तो आरटीपीसीआर लैब बंद हो गई। हालांकि, आरटीपीसीआर लैब में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी नौकरियों में प्राथमिकता दी गई थी लेकिन एक बार फिर कोरोना के नए वैरियंट ने दस्तक दे दी है। देशभर में एक हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इन दिनों गर्मी के मौसम में खांसी, जुखाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरटीपीसीआर लैब को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए लैब में नॉन मेडिकल साइंटिस्ट प्रियंका और डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष की तैनाती पहले से ही है। अन्य स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए पहले से इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि, जरूरत पड़ने पर कोरोना के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी की जा सके और उनका इलाज बेहतर ढंग से किया जा सके। -डॉ. पीके अग्रवाल, जिला अस्पताल, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed