{"_id":"5ef4d5578ebc3e431e1f38b2","slug":"congressmen-protest-against-increase-in-diesel-and-petrol-prices-mahoba-news-knp567572126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्घि के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्घि के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में धरना देते कांग्रेसी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध विरोध जताया। शिक्षक भर्ती व पशुपालन में व्यापक स्तर पर की गई भ्रष्टाचार की जांच उत्तम न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी महोबा के तत्वावधान में आंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने उपवास रखकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती के चयन में सरकार के शामिल मंत्रियों और उनके प्रतिनिधियों ने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया है। आरक्षित वर्ग के प्रतिभागियों की सूची को बदल दिया। प्रदेश के हजारों युवाओं ने शिक्षक संबंधी प्रतियोगी परीक्षाओं को कठिन परिश्रम से पास किया, लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के चलते ज्यादातर भर्तियां भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई हैं।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि दस दिनों से प्रतिदिन डीजल पेट्रोल की कीमतों में हो रही वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब किसानों को डीजल खरीदना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बढ़ती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। कहा कि देश बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मामा भारती, नफीसा अली, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, श्रवण कुमार साहू, पीसीसी सदस्य खेमचंद अहिरवार, पीसीसी राकेश सिंह, अजीज खान,अब्दुल रहमान सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।