फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Condemnation of police injustice against ex-servicemen

Mahoba News: पूर्व सैनिकों के साथ पुलिस कर रही अन्याय, की निंदा

Tue, 17 Mar 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Condemnation of police injustice against ex-servicemen
महोबा। पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन की ओर से सोमवार को वर्तमान व पूर्व सैनिकों के ऊपर हो रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर निंदा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम कुंवर पंकज को सौंपा। जिसमें पूर्व सैनिकों की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और ग्राम प्रधान ज्ञानचंद्र कुशवाहा ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि झांसी में वृद्ध सूबेदार मेजर नारायण शर्मा पर मारपीट की झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई। कानपुर में भारतीय वायु सेना के सेवारत जवान नीतीश कुमार के साथ मारपीट कर गिरफ्तारी की गई। इससे उनके कान का पर्दा फट गया। जालौन के पूर्व सैनिक सुरेंद्र पाल को झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया और मारपीट की गई जबकि वह दो बार ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश में पूर्व सैनिक राकेश सिंह की वृद्ध मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। ग्वालियर में सेवारत मेजर व उनके परिवार के साथ स्थानीय पुलिस ने मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed