{"_id":"64ab0dd649dd2857130a7d91","slug":"composite-school-bihuni-kalan-will-be-upgraded-with-142-crores-mahoba-news-c-223-1-sknp1027-385-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 1.42 करोड़ से कंपोजिट विद्यालय बिहूंनी कलां होगा उच्चीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 1.42 करोड़ से कंपोजिट विद्यालय बिहूंनी कलां होगा उच्चीकृत
Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बुंदेलखंड के सभी जनपदों में बेसिक शिक्षा विभाग के एक-एक कंपोजिट विद्यालय को मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाना है। जिसके तहत जिले में मुस्करा ब्लॉक के बिहूंनी कलां गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का चयन किया गया है। जिसमें जल जीवन मिशन योजना से जुड़ी संस्थाएं सीएसआर फंड से 1.42 करोड़ रुपये खर्च कर इसे उच्चीकृत करेंगी।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र के नौ जिलों हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, झांसी, जालौन, ललितपुर, मिर्जापुर व सोनभद्र में एक-एक कंपोजिट विद्यालय उच्चीकृत कराने के संबंध में निर्देश जारी किए है। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कंपोजिट विद्यालय (कक्षा एक से आठ तक) को मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत कार्यरत संस्थाओं के माध्यम से सीएसआर फंड से उच्चीकृत कराना है।
जिसके लिए जिले के मुस्करा ब्लॉक के बिहूंनी कलां स्थित कंपोजिट विद्यालय का चयन किया गया है। जिसे उच्चीकृत करने के लिए संस्थाओं की ओर से 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें पूर्व निर्मित कक्षा कक्ष, शौचालय, मूत्रालय, रसोईघर, प्रधानाध्यापक कक्ष व मुख्य द्वार का मरम्मत कार्य 15 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा दो फीट ऊंची 300 मीटर चहारदीवारी को बारबेड वायर के माध्यम से सुरक्षित करने में 1.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं एकीकृत भवन निर्माण में 67.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांग सुलभ शौचालय, कोर्ट यार्ड, ओपन जिम, बागवानी, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट के साथ मिड-डे-मील डायनिंग शेड, किचेन गार्डेन व गार्ड रूम का निर्माण कराया जाएगा। वहीं फर्नीचर व उपकरण के लिए 44.16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसए आलोक कुमार ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय बिहूंनी कलां को उच्चीकृत कराया जाना है। कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार कार्य कराया जाएगा।