{"_id":"58629ee44f1c1b2a41eec85c","slug":"compensation-to-farmers-for-the-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील के ग्राम तमौरा में किसानों को सूखा राहत का मुआवजा नहीं मिला। लेखपाल और तहसील के दर्जनों चक्कर काटने के बाद भी राहत राशि न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर विरोध जताया।किसानों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम तमौरा निवासी मुकेश यादव, मुन्नालाल, शिवचरन सिंह, मंगल सिंह, दिलीप कुमार, सोनू तिवारी, छेाटे परिहार, सरोज, बृजराज, रूपनारायण, बालाप्रसाद यादव सहित दो दर्जन से अधिक किसानों ने उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि पिछले वर्ष रबी फसल के दौरान सूखा पड़ जाने से उनकी फसल सूख गई थी।
लेखपाल ने मौके पर पहुंच खेतों का सर्वे नहीं किया। घर बैठे ही किसानों की सूची तैयार कर ली। आरोप लगाया कि जिन किसानों ने लेखपाल को सुविधा शुल्क दिया उनके नाम तो सूची में शामिल कर लिए गए।
विज्ञापन
लेकिन जिन किसानों ने सुविधा शुल्क नहीं दिया। उन्हें आज तक मुआवजे का लाभ नहीं मिला। किसानों ने मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।