फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Commotion outside bank

बैंक के बाहर हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Commotion outside bank
ग्राहकों पर लाठियां भांजती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद बैंक में लेन-देन के लिए उमड़ी भीड़ ने बैंक से पैसा न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने भीड़ पर लाठियां भांजी। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।बुधवार की दोपहर इलाहाबाद बैंक खरेला में सुबह से
विज्ञापन


लेन-देन के लिए रोज की तरह महिलाएं व वृद्ध लाइन में खड़े हो गए। दोपहर बाद तक रुपया नहीं मिला तो लाइन में लगे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा काटते हुए नारेबाजी कर आक्रोश जताया। भीड़ को नियंत्रित करने में लगी पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिससे
विज्ञापन


भीड़ तितर-बितर हो गई।मामले की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष खरेला रमेशचंद्र को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंक मैनेजर से बात कर उपलब्ध धनराशि का ग्राहकों को वितरण कराया तब लोगों का गुस्सा शंात हुआ। रामबाबू, राजेश, कालीदीन, पप्पू आदि
विज्ञापन
विज्ञापन


का कहना था कि वह कई दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन रोज पैसा खत्म होने की बात कही जा रही है। हंगामे के बाद ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक शिवबहादुर सिंह का कहना है कि धनराशि कम मिल रही है जिसके  कारण कुछ दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed