फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Commotion of students to protest power cuts

बिजली कटौती के विरोध में छात्राओं का हंगामा

Thu, 24 Sep 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 24 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Commotion of students to protest power cuts
महोबा। जिले में बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके है। शुक्रवार को बिजली
विज्ञापन
कटौती के विरोध में अब छात्राएं भी उतर आई हैं। दिन में 14 से 16 घंटे की बिजली कटौती  किए जाने से एक सैकड़ा से ज्यादा छात्राओं ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। ज्ञापन में छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा का हवाला देते हुए बिजली व्यवस्था बेहतर कराए जाने की मांग की है।
सीएम को भेेजे गए ज्ञापन में छात्रा दीप शिखा सिंह, भारती सोनी, आफरीन, दरख्शा, अनुष्का सेन, दीक्षा तिवारी, आरती देवी, क्षमा शर्मा, आराधना, गीता यादव, भावना, फिरदौश, रागिनी कुशवाहा, मनीषा, शाहीन, किरन, आशिया खातून, आरती कुशवाहा, कविता, प्रीति, रिहाना मंसूरी, वंदना, हिना खातून सहित एक सैकड़ा से ज्यादा छात्राओं ने बताया कि बिजली की बेहिसाब कटौती के चलते बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जिससे पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, हमारी बेटी उनका कल जैसी मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पा रहा है। शाम से ही घरों में अंधेरा छा जाने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed