{"_id":"c29b3bc33f54764a04ea691a1515a37e","slug":"committee-cleaning-hero-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी ने सफाई नायक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी ने सफाई नायक को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदमिलादुन्नबी त्योहार पर शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने को लेकर पांच पीर कमेटी ने सफाई नायक को पुरस्कृत किया। वहीं मोहल्ला भीतरकोट कमेटी को खूबसूरत सजावट पर सम्मानित किया गया।
ईदमिलादुन्नबी त्योहार पर समदनगर, भीरतकोट, ऊदल चौक, चौरियापुरा, पठानपुरा सहित तमाम मोहल्लों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के बाद लोगों ने रात भर सजावट का लुत्फ उठा, लेकिन लोगों ने सबसे ज्यादा भीतरकोट कमेटी द्वारा कराई गई सजावट को सराहा। तौहिद खान, राज अंसारी, छोटे खान, रजा सहित तमाम लोगों ने जमीन को रंगों से सजाया और मक्का मदीना, चार मीनार आदि बनाकर उन्हें रंग बिरंगी लाइटों से सजाकर सजावट की गई। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नगर सचिव सुलेमान मंसूरी ने खूबसूरत सजावट पर भीटरकोट कमेटी को शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं बारहवफात पर्व पर शहर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर किए जाने पर प्रभारी सफाई नायक राकेश कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया, साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी और अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार राय का आभार व्यक्त किया।