{"_id":"6637d7e353bc2ded2c040197","slug":"colleges-could-not-complete-the-course-of-semester-classes-mahoba-news-c-225-1-mah1001-106377-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सेमेस्टर कक्षाओं का कोर्स पूरा नहीं कर सके महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सेमेस्टर कक्षाओं का कोर्स पूरा नहीं कर सके महाविद्यालय
Mon, 06 May 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में समय से कोर्स पूरा न होने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कुलपति को संबोधित ज्ञापन वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू को सौंपा। जिसमें छात्रों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
एबीवीपी के पार्थ नगायच, कृष्ण कुमार पटेल आदि ने प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में बताया कि एक सेमेस्टर में 15 सप्ताह अथवा 90 दिन कक्षाएं संचालित कर कोर्स पूरा करने का प्रावधान है। बावजूद इसके विभिन्न कॉलेज परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूर्ण कराने में असमर्थ हैं।
माह मई व जून की भयंकर गर्मी के बीच परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा के दौरान छात्रों को परेशानी हो सकती है और छात्रों के लू के चपेट में आने की संभावना है। छात्रों की समस्या का समाधान कराया जाए।