फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cold winds blew at a speed of 17 km per hour, people shivered

Mahoba News: 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं, कांपे लोग

Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Cold winds blew at a speed of 17 km per hour, people shivered

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा/कबरई। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है। मौसम का न्यूनतम तापमान 24 घंटे के अंदर दो डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया। पूरे दिन 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा।



ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा लेते दिखे। शीत लहर के बीच बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानी को बढ़ाए रखा। मौसम विभाग ने जिले में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के चलते जिले में सर्दी जोर पकड़ती जा रही है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 60 फीसदी रही। हालात यह रह है कि सुबह के समय व्यापक कोहरा रहने से वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि दिन में अधिकांश समय आसमान साफ नजर आया, लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का भी ठंड से बचाव में ज्यादा प्रभाव होता नहीं दिखा। शाम होते ही फिर से सर्दी का सितम शुरू हो गया। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक एसपी सोनकर का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में पड़ रही जोरदार ठंड का असर मैदानी क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बीच-बीच में बादल भी छाये रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed